April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हटाए गए अनुच्छेद 370 पर विपक्ष को दी चुनौती

महाराष्ट्र के जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि वह विरोधियों को चुनौती देते हैं कि अगर उनमें हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। 5 अगस्त के निर्णय को बदल देंगे। वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 वर्षों के हमारे काम से यहां विपक्षी भी हैरान और परेशान हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी भी आज ये मान रहे हैं कि भाजपा.शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व कर्मशील भी है और ऊर्जावान भी है। बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए।
जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा विपक्ष सोच दिखती है। इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है। पीए मोदी ने कहा कि आज दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल, कुछ राजनेता, राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय पर राजनीति करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आप ये जानकार हैरान हो जाएंगे कि 70 साल तक जम्मू कश्मीर और लद्दाख के हमारे वाल्मीकि भाइयों को मानवाधिकारों से भी वंचित कर दिया गया था। आज मैं भगवान वाल्मीकि के चरणों में नमन करते हुए कहता हूं कि मुझे अपने उन भाइयों को गले लगाने का सौभाग्य मिल रहा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, वो मां भारती का शीष है, वहां कण-कण भारत की शक्ति को मजबूत करता है।

Share to...