तेलुगू कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका हैदराबाद के हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा था। उन्हें लिवर और किडनी से संबंधित बीमारी थी। जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तेलुगू देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वहीं मीडिया कंसल्टेंट वामसी काका ने ट्वीट करते हुए बताया, एक्टर वेणु माधव अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों के अनुसार वेणु ने बुधवार दोपहर 12ः20 बजे अंतिम सांस ली। वेणु माधव के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर है। वेणु के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाले मशहूर कॉमेडियन वेणु का निधन

More Stories
केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी
Vivo V40e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फिचर & प्राइस