April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाले मशहूर कॉमेडियन वेणु का निधन

तेलुगू कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका हैदराबाद के हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा था। उन्हें लिवर और किडनी से संबंधित बीमारी थी। जब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तेलुगू देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वहीं मीडिया कंसल्टेंट वामसी काका ने ट्वीट करते हुए बताया, एक्टर वेणु माधव अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों के अनुसार वेणु ने बुधवार दोपहर 12ः20 बजे अंतिम सांस ली। वेणु माधव के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर है। वेणु के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share to...