April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नवरात्र में वैष्णो देवी यात्रा के लिए चलाई जाएगी दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा है कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों के लिए एक उपहार होगी और यह नवरात्रि से चलाई जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली से बीच सप्ताह में 5 दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि देश के व्यस्त रूटों को अपग्रेड किया जा रहा है। दिल्ली-मंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट को दिसंबर, 2021 तक चलाया जाएगा।
इस तेज रफ्तार ट्रेन के कारण दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय कम होगा। पहले वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए 12 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस ट्रेन के कारण सिर्फ 8 घंटे का समय लगेगा। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन या ट्रेन-18 दिल्ली-वाराणसी के रूट पर लांच की गई थी।
उन्होंने कहा कि देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए विशिष्ट निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है। इस काम में पूरी तरह पारदर्शिता होगी। यह काम मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा।
उन्होंने कहा कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो व्यस्त ट्रैफिक दिल्ली-कटरा मार्ग पर चलेगी। यह ट्रेन त्योहारी सीजन से पहले चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटरा मार्ग को वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण सबसे व्यस्त रूट चुना था।

Share to...