April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें जन्मदिन पर दोस्तों के लिखा यह संदेश, शेयर फोटो

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को देश, विदेश से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके कई मित्रों ने उनकी कुछ पुरानी फोटो शेयर की है। इन फोटो को प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि मुझे विभिन्न दोस्तों से कई पुरानी तस्वीरें मिल रही हैं। उन्होनें कहा कि मैं कुछ ऐसी तस्वीरें अनुरोध के साथ साझा कर रहा हूं। यदि आपके पास ऐसी यादें हैं, तो कृपया उन्हें मेरे साथ साझा करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 69वें जन्मदिन पर गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से भी मुलाकात की थी। नरेंद्र मोदी की जीत चाहे कोई भी हो या फिर खुद का जन्मदिन, अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। इससे पहले, उन्होंने सरदार सरोवर बांध के पूरा भर जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह नमामि देवी नर्मदे का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तथा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का अवलोकन करने के साथ की। वह 69 वर्ष के हो गए हैं। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कहे जाने वाले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।

Share to...