April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 50 लोगों के फंसे होने की संभावना, 19 की मौत

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल 2 इमारतों में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके इतना तेज था कि आस पास के लोग भी घटनास्थल पर तेजी से इकट्ठा होने लगे।
मौके पर दमकल विभाग के कई कर्मी पहुंचे। लगातार फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। धुंआ तेज होने की वजह से लोगों को बाहर इमारतों से निकालने में मुश्किल हो रही है। आस पास के लोग भी इस धमाके से प्रभावित हुए हैं, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त करीब 4 बज रहे थे।
बुधवार को हुए इस हादसे में अभी तक 19 लोगों के मारे जाने की पूष्टी हो चुकी है।

Share to...