April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीओ फायबर कल होगा लॉच, ऐसा होगा फ्री ऑफर

रिलाइंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में बैठक के दौरान जीओ फायबर के लॉन्च का ऐलान किया था। बताया गया कि कंपनी 5 सितंबर से 1600 शहरों में जीओ फायबर का कनेक्शन देना शुरू करेगी, लेकिन ब्रॉडबैंड कस्टमर्स अभी भी कुछ बातों को लेकर कन्फ्यूज हैं। अभी इसके प्लान ढूंढने से फायदा नहीं है, क्योंकि प्लान के बारे में आपको कल यानी 5 सितंबर को पता चलेगा, हालांकि इतना कंपनी ने कहा है कि प्लान की शुरुआत 700 रुपये से होगी और 10000 रुपये तक का टॉप प्लान होगा।
आपको अगर जीओ फायबर का कनेक्शन चाहिए तो सबसे पहले जियो की वेबसाइट पर जा कर जीओ फायबर के लिए रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको अपनी लोकेशन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। 5 सितंबर के बाद जियो की तरफ से आपसे संपर्क किया जाएगा और आगे के प्रोसेस पर काम किया जाएगा। आपको बता दें कि 1 महीने तक के लिए जीओ फायबर का प्रिव्यू ऑफर मिलेगा, इस ऑफर के तहत महीने भर फ्री इंटरनेट चलेगा।
प्रिव्यू ऑफर के तहत सिर्फ 40 जीबी ही मिलेगा और इससे ज्यादा यूज करने के लिए आपको टॉप अप कराना होगा। प्रिव्यू ऑफर पाने के लिए भी आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगाण् इसके बाद ही कनेक्शन की शुरुआत होगी। 700 रुपये के प्लान में सिर्फ इंटरनेट सर्विस मिलेगी, जबकि इससे ऊपर के प्लान में कंपनी बंडल ऑफर देगी। जीओ टीवी, इंटरनेट और लैंडलाइन जैसी सर्विस मिलेगी। जीओ फायबर कुछ समय के लिए प्रीपेड होगा, बाद में कंपनी पोस्टपेड प्लान लाएगी।
इंटरनेट स्पीड की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि 100 एमपीबीएस से लेकर 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी, हालांकि 700 रुपये वाले प्लान और प्रिव्यू ऑफर में कस्टमर्स को 100 एमपीबीएस स्पीड ही मिलेगी।

Share to...