April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेटर मोहम्मद शमी का गिरफ्तारी वारंट जारी, घरेलू हिंसा का मामला

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया हुआ है।
शमी के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। शमी के खिलाफ कोलकाता कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने शमी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने को कहा है। कोलकाता कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर 15 दिनों के अंदर मोहम्मद शमी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
पिछले साल कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत के बाद शमी पर आईपीसी की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हसीन जहां के इन गंभीर आरोपों के बाद बीसीसीआई ने उनका सालाना करार रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। इसके बाद शमी ने आईपीएल में धमाल मचाया और फिर आईसीसी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर पूरी दुनिया में अपनी गेंदबाजी का लोह मनवाया।
ए,त्र.श्त्र

Share to...