जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारत-पाकिस्तान में उपजे तनाव के बीच भारतीय वायु सेना की ताकत में बुधवार को भारी इजाफा होने जा रहा है। वायु सेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए 8 अमेरिकी अपाचे एएच-64ई लड़ाकू हेलिकॉप्टर 3 सितम्बर को आईएएफ में शामिल किया जाएगा। एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन में आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
अपाचे एएच-64ई दुनिया के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलिकॉप्टर है और अमेरिकी सेना इसका इस्तेमाल करती है। आईएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आठ अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर आईएएफ में शामिल होने जा रहे हैं, जो बल की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएंगे।
आईएएफ ने अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ सितम्बर 2015 में कई अरब डॉलर का अनुबंध किया था। इसके तहत बोइंग ने 27 जुलाई को 22 हेलिकॉप्टर में से पहले 4 हेलिकॉप्टर दिए गए थे।
कई अरब डॉलर का अनुबंध होने के करीब 4 वर्ष बाद हिंडन एयर बेस में भारतीय वायुसेना को अपाचे हेलिकॉप्टरों के पहले बैच की डिलीवरी की गई थी।
इन हेलिकॉप्टर की कीमत 4,168 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। साल 2015 में भारत ने अमेरिकी सरकार और अमेरिकी विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बोइंग से 22 अपाची हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए करीब तीन अरब डॉलर का करार किया था।
तनाव के बीच वायु सेना को मिलेंगे 8 लड़ाकू हेलिकॉप्टर

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर