पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन ने गुरूवार से 12934 अहमदाबाद जंक्शन-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस में ऑनबोर्ड बिक्री शुरू कर दी है। केंद्र सरकार रेलवे को लेकर काफी बदलाव करने जा रही है। इसको लेकर कई घोषणाएं की गई हैं।
मोदी सरकार वंदे भारत एक्सप्रेस में विमान जैसी सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। विमान की अब वंदे भारत एक्सप्रेस में होस्टेस और स्टीवर्ड्स रखे गए हैं। 6 महीनों तक चलने वाले ट्रायल प्रोजेक्ट के लिए आईआरसीटीसी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मं। 34 ट्रेंड एयर होस्टेस और फ्लाइट स्टीवर्ड्स को रखा है। अगर यह सुविधा सफल रही तो अन्य ट्रेनों में भी ट्रेन होस्टेस रखी जाएंगी। आरआरसीटीसी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए काफी मेहनत की जा रही है। ट्रेन में यात्रियों को खाना परोसने वालों को लाइसेंस्ड केटरर्स 8,000 से 10,000 रुपये प्रति महीना देते हैं। लेकिन यात्रियों को और अच्छी सेवाएं देने के लिए आईआरसीटीसी ट्रेन होस्टेस और फ्लाइट स्टीवर्ड्स को 25,000 रुपये प्रति महीना दे रही है।
देश के चार प्रमुख महानगरों के बीच 160 किमी तक की रफ्तार वेस्ली सेमी हाईस्पीड ट्रेने चलाने की योजना के पहले चरण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत दिल्ली से मुबंई, दिल्ली से हावड़ा, कोलकता से चेन्नई और चेन्नई से मुंबई के बीच एक स्वर्णिम चतुर्भज कॉरिडोर बनाने की योजना है। पहले चरण में यानी दिल्ली से हावड़ा और दिल्ली से मुंबई के बीच 160 किलोमीटर की रफ़्तार से ट्रेन चलेगी।
विमानों की तरह रेल्वें में भी सामानों की ऑनबोर्ड बिक्री शुरू, यहां से शुरूआत

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड