April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल ने आज शिव तांडव रूप में भी दिए दर्शन, Video

भगवान महाकालेश्वर की श्रावण में तीसरी सवारी सोमवार शाम 4 बजे मंदिर से निकली। सवारी में भगवान के तीसरे दिन गरूड़ रथ पर सवार शिव तांडव रूप के दर्शन दिए। भगवान महाकाल पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप और हाथी पर मनमहेश स्वरूप के दर्शन हुए। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की सावन माह की तीसरी सवारी में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। भक्तों को भगवान के तीन रूपों में दर्शन हुए। महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलें तो इंद्र देव ने भी उनका स्वागत किया। नागपंचमी होने के कारण

नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उज्जैन शहर में पहले से ही थी और सवारी के चलते भक्तों की लम्बी कतारें लग गई। जैसे ही सवारी आई वैसे ही लोगों ने महाकाल के जयघोष के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Share to...