जम्मू-कश्मीर से संविधान की धारा 370 हटाए जाने का कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरी पंडितों ने स्वागत किया है। कश्मीरी पंडितों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया जाना उनके लिए कश्मीर में वापसी का पहला कदम है। 1990 में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया था, तब से लेकर अबतक लाखों
कश्मीरी पंडित अपने घरों से दूर रह रहे हैं। उनका मानना है कि यह बहुत ही खुशी का मौका है। वहीं देश भर में धारा 370 हटाए जाने का जश्न मनाया जा रहा है। यहा तक कि बाबा महाकाल की सवारी में भी लोग मोदी की जय के नारे लगाने से अपने आप को नहीं रोक पाए। सवारी में भी लोगों ने ढोल बजा कर इस विशेष अवसर को बाबा महाकाल के साथ मनाया।

More Stories
पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हुए भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मजूमदार ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र की एआई पर केंद्रित स्मारिका का किया विमोचन
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष