April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर ईडी दफ्तर से कमलनाथ का भांजा रातुल पुरी फरार

प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से वीवीआईपी हेलिकॉप्टर केस का कथित आरोपी फरार हो गया है। ईडी ने कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि रातुल पुरी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, लिहाजा उन्हें गिरफ्तार करने को कहा गया था।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान रातुल पुरी ने बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। उसे बिना गार्ड के बाथरूम जाने की इजाजत दे दी गई। इसी का फायदा उठाकर वह ईडी दफ्तर से भागने में सफल रहा। काफी देर तक जब रातुल पुरी पूछताछ वाले कमरे में नहीं पहुंचा तो ईडी के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू कीए लेकिन तब पता चला कि वह भाग चुका है। इसके बाद ईडी ऑफिस में हड़कंप मच गया।
दिल्ली पुलिस अब रतुल की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रतुल को हिरासत में लेने के लिए कनॉट प्लेस के एक होटल में भी दबिश दी गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि, पुलिस को रतुल की गाडी और ड्राइवर मिल गया है। पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रतुल की जानकारी जुटा रही है।

Share to...