April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

15 जुलाई को चांद के लिए रवाना होगा भारत का चंद्रयान-2

इसरो चीफ डॉण् के सिवन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भारत का चंद्रयान.2 15 जुलाई को दोपहर 2.51 बजे चांद के लिए टेक ऑफ करेगा। चंद्रयान-2 अपने साथ लगभग 3.8 टन वजनी 13 उपग्रहों को भी अपने साथ ले जाएगा। यह वजन लगभग 8 हाथियों के बराबर है।
लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा और रोवर अपनी जगह पर प्रयोग करेगा। इन दोनों में भी प्रयोग के लिए उपकरण लगाए गए हैं। देश के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 में कई खासियतें हैं। चंद्रयान-2 में एक भी विदेशी पेलोड नहीं होगा। मिशन में 13 भारतीय पेलोड और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक उपकरण शामिल किया गया है। वहीं इसके विपरीत भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 के ऑर्बिटर में 3 यूरोप और 2 अमेरिका के पेलोड्स थे।

Share to...