April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे पीएम मोदी, इस रास्ते से जाएंगे

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे, और उनका विमान ओमान, ईरान और मध्य एशिया के लम्बे रास्ते से होकर जाएगा। इससे पहले, यह जानकारी दी गई थी कि भारत ने प्रधानमंत्री को बैठक में हिस्सा लेने जाने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुज़रने की अनुमति मांगी थी, जिसे पाकिस्तान ने दे भी दिया था, लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ओमान, ईरान और मध्य एशिया के लम्बे रास्ते से होते हुए बिश्केक जाएंगे।

Share to...