April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूपी में रेलवे पुलिस ने की टीवी पत्रकार की पिटाई, तोड़ा कैमरा

धीमनपुरा के पास बुधवार तड़के मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की रिपोर्टिंग करने गए टेलीविजन पत्रकार की रेलवे पुलिस ने जमकर पिटाई की और उसके कैमरे तोड़ डाले। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने अमित शर्मा नाम के टीवी पत्रकार के साथ पहले गाली गलौज की और फिर पंच मारे और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद उसके कैमरे भी छीनकर तोड़ डाले।
पत्रकार ने बताया कि पुलिस ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी और वे लगातार उनकी पिटाई करते रहे। उसके बाद जीआरपी ने हवालात के अंदर बन्द कर पत्रकार को अमानवीय टार्चर किया गया।

Share to...