April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजस्थान में कांग्रेस में फिर कांग्रेस का विरोध, उठी सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग

लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच गुटबाजी सामने आने लगी है। राज्य में कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने का बयान दिया है।
राज्य की टोडाभीम विधानसभा से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने कहा की राजस्थान में सचिन पायलट को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावो में हार की सबसे बड़ी वजह सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाया जाना है, और इस हार की जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री यानी अशोक गहलोत की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों की बात नहीं सुनते, राज्य का मुख्यमंत्री अब युवा चेहरा होना चाहिए।

Share to...