टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का धमाकेदार आगाज शानदार जीत के साथ किया है विराट की सेना ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटा दी हैइस जीत में पहले तो युजवेंद्र चहल चमके जिन्होंने मैच में चार विकेट लिए उसके बाद रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 23वां शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिला दी भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर रोक दिया था इस लक्ष्य को भारत ने 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया भारत के लिए रोहित शर्मा ने 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रन बनाए यह वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है रोहित के अलावा भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 34 और लोकेश राहुल ने 28 रनों का योगदान दिया
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से धूल चटा दी

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट