April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लालू के बेटें आमने सामने, तेज प्रताप ने जहानाबाद से उतारा निर्दलीय उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान लगातार जारी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच लोकसभा चुनाव में जहानाबाद और शिवहर सीट को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। तेज प्रताप यादव ने शनिवार को ऐलान कर दिया कि जहानाबाद सीट से उनके उम्मीदवार चंद्रप्रकाश आरजेडी उम्मीदवार सुरेंद्र यादव के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच जहानाबाद और शिवहर की लोकसभा सीट को लेकर तकरार बढ़ गई है। दरअसल तेजप्रताप चाहते हैं कि उनके सहयोगी चंद्र प्रकाश को जहानाबाद से टिकट दिया जाए और अंगेश सिंह को शिवहर लोकसभा सीट से उतारा जाए।

Share to...