April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लड़की से दोस्ती के चक्कर में मेजर गोगोई का कोर्ट मार्शल

घाटी में ह्यूमन शील्ड बनाने के मामले में चर्चा में आए मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। श्रीनगर की एक स्थानीय महिला से दोस्ती रखने के दोष में उनका अगला प्रमोशन रोक दिया गया है। मेजर गोगोई ने 2017 में पत्थरबाजी करने वाले युवक को जीप के आगे बांधने की वजह से विवादों में आए थे। मेजर गोगोई के ड्राइवर समीर मल्ला के खिलाफ भी कश्मीर में कोर्ट मार्शल हुआ है। मल्ला को ड्यूटी से गायब रहने का दोषी पाया गया है। उन्हें कड़ी फटकार लगाए जाने की संभावना है।
23 मई 2018 को तब विवाद हुआ जब यह खबर फैली कि सेना के एक अफसर को 18 साल की लड़की के साथ स्थानीय होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया जो यौन शोषण की मंशा से उसे होटल लाया था। मामला तब तूल पकड़ा जब यह पता चला होटल से पकड़ा गया अफसर मेजर लीतुल गोगोई है, जिसने ह्यूमन शील्ड बनाया था। हालांकि लड़की ने कहा था कि वह अपनी मर्जी से मेजर के साथ गई थी। उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। जहां मेजर ने अपना नाम उबैद अरमान लिख रखा था। घटना के ठीक बाद आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि अगर मेजर गोगोई दोषी साबित हुए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

Share to...