April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी अब ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है। ट्विटर पर पीएम मोदी का नया नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम चौकीदार अमित शाह हो गया है। शनिवार को ही पीएम मोदी ने मैं भी चौकीदार कैंपेन की शुरुआत की थी।
पीएम मोदी ने कहा था कि हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वो एक चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है मैं भी चौकीदार इसके बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।

Share to...