बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी होगी। 4 बजे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी, बैठक के बाद उम्मीदवारों का एलान होगा। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद होने हैं। पार्टी के सीनियर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला 4 बजे के बाद से ही शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि यूपी के बीजेपी उम्मीदवारों पर आज फैसला नहीं होगा। रविवार को यूपी कोर ग्रुप की मीटिंग अमित शाह के साथ होगी। यूपी कोर ग्रुप की सुबह 10 बजे होगी मीटिंग। 18 मार्च की बीजेपी चुनाव समिति की मीटिंग में यूपी की पहली लिस्ट आयेगी।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शाम से ही शुरू हो चुका है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई बड़े नेता मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे है।
थोड़ी देर में जारी होगी बीजेपी की पहली सूची, बैठक में उम्मीदवारों नाम तय

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा