असम में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। ये सभी गोलाघाट और जोरहाट ज़िले के चाय बागानों में काम करते थे। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। गोलाघाट ज़िले के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि 99 लोगों की मौत ज़हरीली शराब पीने से हुई है। इनमें से 35 की मौत गोलाघाट अस्पताल में हुई हैं और 23 की जोरहाट मेडिकल कॉलेज में।
एक दूसरी सूचना में जोरहाट ज़िले में भी ज़हरीली शराब से 12 लोग मारे गए हैं। गोलाघाट अस्पताल में इलाज करा रहे 35 साल के व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को चाय बागान से लौटने के बाद उन्होंने शराब पी थी। मैंने आधा लीटर शराब खरीदी थी और खाना खाने से पहले इसे पिया था। शुरू में सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ देर बाद सिर में तेज़ दर्द होने लगा। सिरदर्द इतना बढ़ गया कि मैं न खाना खा पाया और न ही सो पाया। बीरने सुबह तक बेचैन होने लगे और उनकी छाती में भी तेज़ दर्द उठने लगा। इसके बाद उनकी पत्नी उन्हें चाय बागान के अस्पताल ले गईं।
ज़हरीली शराब पीने से 99 लोगों की मौत

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ