पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एन पलनीस्वामी को पत्र लिखकर जल्दी रिहा करवाने की मांग की है। इससे पहले फरवरी महीने की शुरुआत में नलिनी और उसका पति मुरुगन केंद्रीय जेल में उपवास पर बैठ गए थे। राजीव गांधी के हत्या के हत्या के सभी 7 दोषियों को लबें समय से रिहा करने की मांग कर रही है। शनिवार को भी नलिनी ने इसी संबंध में पत्र भेजा है। हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एन पलनीस्वामी पत्र लिखकर कहा है कि सरकार सभी 7 आजीवन सजा के दोषियों को तय तारीख में पहले रिहा करें। नलिनी इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर तमिलनाडु सरकार को समय से पूर्व रिहाई की मांग कर चुकी है। इसके लिए वह वेल्लूर की केंद्रीय जेल में पिछले हफ्ते से उपवास पर बैठी थी।
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने रिहाई के लिए सीएम को लिखी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण