April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज़हरीली शराब पीने से 99 लोगों की मौत

असम में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। ये सभी गोलाघाट और जोरहाट ज़िले के चाय बागानों में काम करते थे। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। गोलाघाट ज़िले के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि 99 लोगों की मौत ज़हरीली शराब पीने से हुई है। इनमें से 35 की मौत गोलाघाट अस्पताल में हुई हैं और 23 की जोरहाट मेडिकल कॉलेज में।
एक दूसरी सूचना में जोरहाट ज़िले में भी ज़हरीली शराब से 12 लोग मारे गए हैं। गोलाघाट अस्पताल में इलाज करा रहे 35 साल के व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को चाय बागान से लौटने के बाद उन्होंने शराब पी थी। मैंने आधा लीटर शराब खरीदी थी और खाना खाने से पहले इसे पिया था। शुरू में सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ देर बाद सिर में तेज़ दर्द होने लगा। सिरदर्द इतना बढ़ गया कि मैं न खाना खा पाया और न ही सो पाया। बीरने सुबह तक बेचैन होने लगे और उनकी छाती में भी तेज़ दर्द उठने लगा। इसके बाद उनकी पत्नी उन्हें चाय बागान के अस्पताल ले गईं।

Share to...