पुड्डुचेरी में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी पिछले 2 दिनों से राज्यपाल किरण बेदी के घर के बाहर धरना दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने राजभवन के बाहर दरी पर सोकर रात बिताई। कैबिनेट के कुछ मंत्री भी उनके साथ थे। पुड्डुचेरी की कांग्रेस सरकार का आरोप है कि बेदी लोककल्याण की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दे रहीं। इसी को लेकर नारायणसामी बुधवार सुबह से धरने पर हैं।
धरने में कांग्रेस को द्रमुक का भी साथ मिला है। नारायणसामी का आरोप है कि राज्यपाल सरकार के रोज के कामकाज में भी दखल दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेदी के पास अपनी कोई पावर नहीं है। वे सिर्फ मंत्रियों द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए हैं। उन्हें कैबिनेट के फैसलों को रोकने का अधिकार नहीं है, लेकिन वे हमारे निर्णयों को वीटो कर रही हैं। खुद प्रधानमंत्री उन्हें हमारी सरकार के कामों में रोड़े अटकाने के लिए कह रहे हैं।
राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ सरकार का धरना

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत