April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाभारत कालीन कंकाल मिला, माना जा रहा शाही ताबूत, आभूषण भी मिले

महाभारत काल में इंसान कैसे दिखते होंगे इस पर कई बार लोगों के सवाल सामने आए है। कैसी उनकी भेष-भूषा होगी? क्या महाभारत के पात्रों को जैसा आपने पोस्टर्स या फिर टीवी पर देखा है वे बिल्कुल वैसे ही दिखते होंगे? ये सारे प्रश्नों का सवाल शायद मिल गया हे। पश्चिम यूपी के बागपत जिले के सिनौली गांव से पुरातत्व विभाग को एक महिला का कंकाल मिला है, जिसके कानों में सोने के बने आभूषण भी हैं। कंकाल एक शाही ताबूत के ऊपरी सतह से मिला है। माना जा रहा है कि यह कंकाल किसी राजसी परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला का है, जो लगभग 3000-4000 साल पुराना हो सकता है। जिसका मतलब है यह कंकाल महाभारत काल की किसी राजसी परिवार की महिला का कहा जा रहा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान द्वारा सिनौली में कराए जा रहे उत्खनन के दौरान बुधवार को शाही ताबूत की ऊपरी सतह पर इस महिला का कंकाल मिला। एक हफ्ते बाद बुधवार को दोबारा सिनौली में उत्खनन कार्य शुरू हुआ। इस दौरान शाही ताबूत पर महिला का कंकाल देख सभी हैरान रह गए। महिला के कंकाल को देखकर अंदाजन इसे महाभारत काल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच ताबूत के काफी हिस्से को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अधिकांश हिस्सा अब भी जमीन के अंदर है। पुराविद और शोधार्थियों की टीम इसे निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

Share to...