April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी ने राहुल पर तंज, पहली बार मुझे पता चला कि गले लगना और पड़ना में क्या अंतर है

लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार पीएम मोदी ने संसद को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और साथ ही उन लम्हों को भी याद किया, जिसकी वजह से संसद का सदन मीडिया की सुर्खियों में रहा। पीएम मोदी ने दोनों सदनों के सांसदों का कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया और हल्के अंदाज में राहुल गांधी पर तंज भी कसा। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार मुझे पता चला कि गले मिलना और गले पड़ना में क्या अंतर होता है। पहली बार देखा कि सदन में आंखों से गुस्ताखियां होती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मैं भी उन सांसदों में से एक था जो पहली बार संसद आए थे। मुझे संसद के बारे में कुछ पता नहीं था। हर चीज को बड़ी जिज्ञासा से देखता था। मगर गली यह मेरे लिए नई थी। मेरे लिए हर चीज यहां नई थी। करीब 3 दशक बाद एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी। 16वीं लोकसभा में 100 फीसदी से अधिक काम हुआ। पीएम ने कहा कि संसदीय मंत्री का एक दायित्व रहता है। तोमर जी अभी संभाल रहे हैं। शुरुआत में वेंकैया जी देखते थे। अब वह उपराष्ट्रपति पद पर हैंं अनंत कुमार की कमी मुझे महसूस हो रही है।
16वीं लोकसभा इस बात के लिए भी हमेशा हम गर्व करेंगे, क्योंकि देश में इतने चुनाव हुए उसमें पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद आईं। 44 महिला सांसद पहली बार आईंं सभी महिला सांसद अभिनंदन की अधिकारी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार बिना कांग्रेस गोत्र के पहली मिलीजुली सरकार वाजपेयी जी की बनी थी। पहली बार बिना कांग्रेस गोत्र की बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी। उन्होंने कहा कि मेरे से पहले 13 प्रधानमंत्री हुए, लेकिन लोकसभा में मेरी जगह पर लगे प्लेक में सिर्फ 3 प्रधानमंत्रियों के नाम लिखे हैं। ऐसा क्यों है इस पर लिबरल लोग विचार करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा 100 करोड़ देशवासियों को जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि करीब 219 बिल सदन में पेश हुए और 203 बिल 16वीं लोकसभा के दौरान पास हुएं इसी दौरान बेनामी संपत्ति के खिलाफ बिल भी पारित हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में भारत ने मानवता के काम में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है।
उन्होंने कहा कि आधार दुनिया के लिए अजूबा है। विश्व इसे जानने की कोशिश कर रहा है। इस काम को करके सदन ने बहुत बड़ा काम किया है। इसी सदन ने 1400 कानूनों को खत्म किया। अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए मुलायम सिंह ने आशीर्वाद दिया ही हैं।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में हम सुनते थे भूकंप आएगा, मगर 5 साल में भी नहीं आया। पीएम ने कहा कि मुझे बोला गया कि भूकंप आएगा। 5 साल हो गए कोई भूकंप नही आया। हवाई जहाज उड़ाए गए, लेकिन लोकतंत्र की ताकत इतनी है न भूकंप आया और न हवाई जहाज उसकी ऊंचाई तक पहुंचे।

Share to...