April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चिंता में दुबली हो रही हैं ममता दीदी : शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन दिनों ममता जी सब कुछ कर रही हैं, सिवाय अपनी सरकार चलाने के। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह का हेलीकॉप्टर न उतर जाए, प्रधानमंत्री जी की सभा न हो जाए, योगी जी की सभा ना हो जाए, शिवराज का हेलीकॉप्टर ना उतर जाए। इस चिंता में ममता दीदी दुबली हो रही हैं।

Share to...