नई दिल्ली। इसरो ने अपना संचार उपग्रह जीसैट-31 कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित कर दिया है। इसे बुधवार तड़के 2.31 बजे दक्षिण अमेरिका स्थिति फ्रेंच गुयाना से यूरोपीय रॉकेट एरियन-5 की मदद से लॉन्च किया गया। यह 15 साल तक काम करेगा। इसके जरिए अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद मगासागर के इलाके में संचार क्षमता बढ़ेगी। 2019 में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रह का यह तीसरा कामयाब प्रक्षेपण है।
इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर के निदेशक एस पांडियन ने बताया कि जीसैट-31 के लॉन्च होने से वीसेट नेटवर्क, टीवी अपलिंक, डिजिटल सैटेलाइट न्यूज, डीटीएच टीवी सर्विस और मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
जीसैट-31 की सफललॉन्चिंग, संचार सुविधाएं होगा बेहतर

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान