April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रियंका गांधी ने संभाली कमान, पार्टी नेताओं संग बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव का कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को ही कांग्रेस मुख्यालय में उनकी नेम प्लेट भी लग गई है, जिस पर प्रियंका गांधी वाड्रा महासचिव लिखा है। प्रियंका सोमवार को ही अमेरिका से लौटी हैं और आज पहली बार किसी राजनीतिक बैठक में हिस्सा लेंगी। वह दस जनपथ पहुंच गई हैं। कुछ ही देर में वह उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है।

Share to...