April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीएमसी ग़रीबों की योजनाओं को रोक रही : योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली पर दिन भर नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया में एक रैली को आख़िरकार संबोधित किया। योगी की रैली को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार और बीजेपी में टकराव की स्थिति बनी हुई थी। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने योगी के हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। पश्चिम बंगाल की धरती भारतीय जनता पार्टी की धरती होनी चाहिए क्योंकि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी यहीं के थे। योगी ने कहा कि बंगाल की अराजक और अलोकतांत्रिक ममता बनर्जी सरकार के ख़िलाफ़ हमारे कार्यकर्ताओं ने जो मोर्चा खोला है उसका हम स्वागत करते हैं। मोदी जी ने देश में परिवर्तन की जो मुहिम पूरे देश में चलाई है उसका फ़ायदा पश्चिम बंगाल की जनता को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि टीएमसी के गुंडे पैसे खा जा रहे हैं। टीएमसी ग़रीबों की योजनाओं को रोक रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुहर्रम के कारण दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों को रोका। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो टीमएमसी के गुंडो की खैर नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो एसपी और बीएसपी के गुंडे जान की भीख मांगने लगे।

Share to...