मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के बरहामपुर में रैली के लिए उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संविधान सभी राजनैतिक दलों को जनता के सामने अपना पक्ष रखने की अनुमति देता है, लेकिन ममता जी किससे डर रही हैं। शिवराज सिंह चौहान कहा कि कल बरहामपुर में मेरी रैली थी लेकिन मुझे बताया गया कि मेरे चॉपर को लैंड करने की अनुमति और रैली स्थल नहीं दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले ममता सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी।
पूर्व सीएम शिवराज को भी बंगाल में नहीं मिली हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील