पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीबीआई के अधिकारियों को जांच से रोकने का मामला गरमाता ही जा रहा है। अब इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासन की कार्यवाही का नोटिस जारी किया है। गृहमंत्रालय ने मुख्य सचिव से कार्यवाही शुरू करने को कहा है। बता दें कि राजीव कुमार पर ममता बनर्जी के धरने में शामिल होने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जारी सीबीआई बनाम ममता सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा। हालांकि, कोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी से साफ इनकार कर दिया है। सीबीआई-कोलकाता पुलिस आयुक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी ने कहा कि यह हमारी नैतिक जीत है। इस बीच कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने का तीसरा दिन जारी है और अभी इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं कि ममता बनर्जी कब धरना खत्म करेंगी। ममता बनर्जी ने सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है और उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। धरनास्थल से ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह देश बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर देंगी, मगर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगी।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर को सीएम के साथ धरने पर बैठना पड़ा भारी

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ