April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मौसम का मिजाज बदला, शनिवार रहा सबसे गर्म दिन

दिल्ली के मौसम ने दिन भर लोगों को खूब छकाया। सर्द सुबह से शुरुआत हुई तो दिन आते-आते तापमान बढ़ता नजर आया। शनिवार की सुबह राजधानी दिल्ली में औसत तापमान से 2 डिग्री कम, 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो अधिकतम तापमान औसत से 6 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार साल 2019 का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले साल इसी तारीख को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर और फिर शाम को पूरी तरह बादल छाने का अनुमान है। उन्होंने अनुमान जताते हुए कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 9 डिग्री के आस-पास रहेगा।

Share to...