जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के अफसरों को आदेश जारी किया है कि उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू यूनिवर्सिटी और शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होने वाले समारोह में आवश्यक रूप से मौजूद रहना है। ऐसा नहीं हुआ तो इसे ड्यूटी में कोताही और सरकार के आदेश की अवहेलना माना जाएगा।
यह आदेश डिप्टी सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश की ओर से जारी किया गया है। इसमें आगे लिखा गया है, राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिव, विभाग के मुखिया, प्रबंध निदेशक और सार्वजनिक उमक्रम के कार्यकारी प्रमुख यह सुनिश्चित करें की उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारी भी समारोह में पहुंचें। इसके साथ ही राज्य परिवहन निगम और पर्यटन विकास निगम के निदेशकों को इन अफसरों और कर्मचारियों को समारोह स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
अफसर गणतंत्र दिवस समारोह में अनिवार्य रूप से शामिल हों : सरकार

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत