सुपरस्टार एक्टर सलमान खान ने फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट 2018 में लगातार तीसरी बार टॉप किया है। 1 अक्टूबर 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 के बीच सलमान खान ने फिल्में, टीवी और ब्रांड एंडोर्समेंट के कुल आय को मिलाकर 253.25 करोड़ की कमाई कर डाली है, जिसकी वजह से फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी लिस्ट में तीसरी बार भी सुल्तान बन गए हैं। 52 साल के एक्टर सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है, रेस 3 और टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस और दस का दम व एडवरटीजमेंट को मिलाकर इतनी बड़ी कमाई हासिल की है। दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तीसरे पोजिशन पर एक्टर अक्षय कुमार हैं।
इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली ने 228.09 करोड़ की कमाई करके इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया, वहीं अक्षय कुमार 185 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे पायदान पर पहुंचे। फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटी की कुल कमाई 3140.25 करोड़ है, जबकि पिछले साल 17 प्रतिशत कम 2683 करोड़ रही थी। बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान पिछले साल इस लिस्ट में 170.5 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे पोजिशन पर थे, जबकि इस बार वह टॉप 10 के लिस्ट से बाहर हैं। इस साल अभी तक शाहरुख की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकी है। शाहरुख 56 करोड़ की कमाई के साथ 13वें पोजिशन पर आ गए हैं।
सलमान खान लगातार तीसरे साल बने फोर्ब्स के सुपर स्टॉर

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त