April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत माता की जय का विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए : मोदी

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा। एक सीट पर प्रत्याशी का निधन होने के कारण मतदान नहीं हो पाएगा। राज्य के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब चंद घंटे ही बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान में 3 रैलियों को संबोधित किया। चुनाव संबोधन में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता का विरोध करने वालों को शर्म आना चाहिए।
पीएम मोदी ने मंगलवार को अपनी तीसरी रैली राजधानी जयपुर में की। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ फिर सीकर में रैली को संबोधित किया। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में अगर हिम्मत है तो वे मुद्दों पर मैदान में आकर बहस करें। जीवन में बदलाव विकास के द्वारा होगा। व्यवस्थाओं में बदलाव विकास के द्वारा होगा, सपनों को साकार करना होगा तो विकास से होगा, संकल्प को सिद्ध करना होगा तो विकास से होगा। ये राजस्थान की जनता के दिल दिमाग में बैठ गया है।

Share to...