साहित्य अकादमी ने अपने प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कारों की बुधवार को घोषणा की। अकादमी ने हिन्दी में चित्रा मुद्गल, अंग्रेजी में अनीस सलीम, उर्दू में रहमान अब्बास, संस्कृत में रमाकांत शुक्ल और पंजाबी में मोहनजीत समेत कुल 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने का एलान किया। अकादमी के सचिव श्रीनिवास राव ने पत्रकारों को बताया कि इस बार सात कविता-संग्रहों, 6 उपन्यासों, 6 कहानी संग्रहों, 3 आलोचनाओं और 2 निबंध संग्रहों का चयन प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि हिन्दी में लेखिका चित्रा मद्गल को उनके उपन्यास पोस्ट बॉक्स नं 203.नाला सोपारा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जबकि अंग्रेजी में अनीस सलीम को उनके उपन्यास द ब्लाइंड लेडीज डीसेंडेंट्स के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। राव ने बताया कि उर्दू में उपन्यास रोहजिन के लेखक रहमान अब्बास जबकि संस्कृत में कविता संग्रह मम जननी के लिए रमाकांत शुक्ल को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
बताया कि अगले साल 29 जनवरी से राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि, एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और शॉल प्रदान की जाएगी।
चित्रा मुद्गल, रहमान अब्बास समेत 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त