April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजपाल यादव को 3 महिने की जेल

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सजा हुई है। इस मामले में यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीनों के लिए जेल भेज दिया है। ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने में यादव नाकाम रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 3 महीने जेल की सज़ा सुनाई है।
2010 में राजपाल यादव ने 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन इस रकम को नहीं चुकाने के कारण लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट में उन्हें जेल भेज दिया।

Share to...