April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दूसरी तिमाही में आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका

देश के विकास दर में दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट हुई है। सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी पिछली तिमाही के मुकाबले गिरकर 7.1 फीसदी रही गई है। पहली तिमाही में देश की जीडीपी 8.2 पर्सेंट रिकॉर्ड की गई थी। इस लिहाज से मात्र 3 महीने में जीडीपी में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विकास दर में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर के खिलाफ रुपये के मूल्य में आई गिरावट और ग्रामीण मांग में कमी आना है, हालांकि वित्तवर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में जीडीपी में गिरावट के बावजूद जीडीपी की वृद्धि दर पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही की तुलना में अधिक रही है। वित्तवर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रही थी, जबकि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ये आंकड़ा 7.1 है।

Share to...