पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस बार के पाकिस्तान दौरे के बाद भी विवाद हुआ। पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह के दौरान भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ तस्वीर पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में घिर गए, हालांकि इस पर उनकी सफाई भी आई। कॉरिडोर के शिलान्यास का न्योता पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी पहुंचा था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इस कार्यक्रम में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। सवाल उठा कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से पाकिस्तान जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था, इसके बावजूद वह क्यों गए।
नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में कहा कि राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं और उन्होंने ही मुझे करतारपुर कॉरिडोर भेजा है। सिद्धू ने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। मेरा नारा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल गांधी आने वाले हैं। लाल किले पे झंडा फहराने वाले हैं। कोई रोक सके तो रोक ले।
राहुल गांधी मेरे कैप्टन, मुझे हर जगह उन्होंने भेजा : नवजोत सिंह सिद्धू

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम