April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस पार्टी देश के लिए बन गई बोझ : मोदी

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार आखिरी दौर में है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। जबलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि आखिर क्या वजह है कि लोग कांग्रेस पार्टी को रिजेक्ट कर रहे हैं? कांग्रेस पार्टी ने तो पंचायत से लेकर संसद और प्रत्येक राज्य में शासन किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने नारा दिया – न दरबारी, न राजा और न ही महाराज इस बार फिर से शिवराज। जबलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 40 साल हो गए, लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में आने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद और वंशवाद से लोग तंग आ गए थे। उन्होंने जनता से अपील की कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में न आने दें। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लिए बोझ बन गई है। इसका राजनीतिक चरित्र निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Share to...