April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने गिराई बागियों पर गाज

भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी 16 बागियों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है इन बागियों में तीन पूर्व विधायक समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं
इन 16 बागियों में से जोबट से तीन बार विधायक रहीं पूर्व मंत्री सुलोचना रावत और पिछला चुनाव हार चुके उनके बेटे विशाल रावत जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल है सुवासरा से कांग्रेस ने हरदीप सिंह डांग को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके कारण कई कांग्रेस नेता नाराज बताए जा रहे थे इसमें ओम सिंह भाटी और उनके भतीजे कर्मवीर सिंह शामिल है कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है इसी तरह कांग्रेस ने झाबुआ से पूर्व विधायक और निर्दलीय उम्मीदवार जेवियर मेडा उज्जैन की पार्षद माया त्रिवेदी उज्जैन दक्षिण से ही जयसिंह दरबार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है प्रदेश में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी तमाम मान.मनौव्वल के बाद भी जिन नेताओं ने चुनाव लड़ने की जिद ठाने रखी उन्हें बाहर कर दिया गया है इससे पहले भाजपा ने 53 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था

Share to...