April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मणिपुर विधानसभा में उग्रवादी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल

मणिपुर विधानसभा परिसर में संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से फेंके गए एक हथगोले में विस्फोट से वहां तैनात तीन सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए घायलों में राज्य पुलिस के दो जवानों के अलावा सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ का एक जवान शामिल है घायल बीएसएफ जवान आर पी मिश्र मध्य प्रदेश का रहने वाला है यह हमला उस समय हुआ जब मणिपुर संगाई उत्सव की वजह से इंफाल व उसके आस.पास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है पुलिस ने बताया कि यह हमला सुबह लगभग 5:55 बजे हुआ घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है

Share to...