छत्तीसगढ़ में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण में कुल 70 फीसदी वोटिंग हुई। पहले चरण में नक्सल प्रभावित 8 जिलों के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया। 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए। वहीं, शेष आठ विधानसभा क्षेत्र जिसमें से राजनांदगांव जिले के 5 और बस्तर जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 4336 है। जहां 31,80,014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 15,57,435 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 16,22,492 है। वहीं 87 मतदाता तृतीय लिंग के हैं। बता दें कि छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले नक्सलियों ने कांकेर में बीएसएफ को निशाना बनाते हुए सीरियल ब्लास्ट किया। इस हमले में बीएसएफ के एक एसआई शहीद हो गए। वहीं, बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण में 18 सीटों पर 70 प्रतिशत मतदान हुआ

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत