April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आतंकियों ने भाजपा नेता और उनके भाई की हत्या की

उज्जैन में हुआ आयोजन BJP के लिए बन न जाए मुसीबत

श्रीनगर। जम्मू के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को आतंकियों ने भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने परिहार की हत्या पर दुख जताया है।
पुलिस के अनुसार अनिल परिहार गुरुवार शाम को भाई के साथ दुकान से घर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे कुछ आतंकियों ने उन पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अफसर ने बताया कि आतंकियों ने काफी करीब से उन्हें निशाना बनाया है।
वारदात के बाद लोग परिहार के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और पुलिस अफसरों को अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस को शव सौंपने और मौके से सबूत जुटाने से भी रोका गया।

Share to...