April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एमजे अकबर पर लगे नए आरोप पर पत्नी बोलीं मैं सच के साथ

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोप में मंत्री की कुर्सी गंवा चुके एमजे अकबर पर एक और पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि बयान में एमजे अकबर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनके और उस महिला पत्रकार के बीच सहमति से रिश्ते थे और इसकी वजह से परिवार में भी झगड़ा होता था। वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में अमेरिका में बसी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है कि एमजे अकबर ने उनके साथ रेप किया है जब वह उनके साथ काम करती थीं। पल्लवी ने लेख में कई घटनाओं का जिक्र किया है, वहीं दूसरी ओर एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर पहली बार अपने पति के बचाव में सामने आई हैं उन्होंने पल्लवी गोगोई को झूठा करार दिया है।
मैं अपने पति एमजे अकबर के खिलाफ शुरू किए गए मी टू अभियान के खिलाफ अभी तक चुप रही हूं, लेकिन जब वाशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई की ओर से लिखे गए लेख में आरोप लगाया कि मेरे पति ने उनके साथ रेप किया है, मुझे उस सच्चाई के साथ आगे आने की मजबूर किया जो मैं जानती हूं। कुछ 20 साल पहले पल्लवी गोगोई मेरे परिवार में दुख और झगड़े की वजह बन गई थीं। मुझे मेरे पति और उनके बीच देर रात फोन पर बातचीत और सार्वजनिक जगहों में मेरी मौजूदगी होते हुए भी में दोनों की नजदीकी के बारे में पता था। उनके इस दिखावे के रिश्ते ने मेरे परिवार में वेदना और पीड़ा पहुंचाई। युवा पत्रकारों की मौजूदगी में एशियन एज की जो पार्टियां मेरे घर में होती थीं, उसमें मैंने बहुत ही शर्मिंदगी और दुख के साथ इन दोनों को एक दूसरे के नजदीक नाचते हुए देखा है। मैंने इन बातों को लेकर अपने पति से भी झगड़ा किया और उन्होंने अपने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया। तुशिता पटेल और पल्लवी गोगोई दोनों हमारे घर अक्सर हमारे घर आते, साथ में ड्रिंक और डिनर करते थे।

Share to...