आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश जारी है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने भी तीसरे मोर्चे को बनाने में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में नायडू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को शॉल भी ओढ़ाया।
चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि बीजेपी सभी संस्थानों को खत्म करने में लगी है। बीजेपी से देश के भविष्य को बचाना है। यही हमारी प्राथमिक्ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे।
राफेल सौदे को लेकर बीजेपी पर दोबारा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। राफेल जांच से पहले सीबीआई में बदलाव किया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे। बीजेपी देश की संस्थाओं पर हमला कर रही है। सभी चीजों का जवाब सही समय पर देंगे। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, भष्टाचार हो रहा है, राफेल का मुद्दा है, अनिल अंबानी और 30 हजार करोड़ रुपये और किसान के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ेंगे।
नायडू महागठबंधन में, बीजेपी को हराने के लिए आए साथ : राहुल

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत