April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वामपंथी विचारक सुधा भारद्वाज गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि अभी उनका मेडिकल कराया जा रहा है। दूसरी तरफ 2 अन्य एक्टिविस्ट वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा को भी 6 नवंबर तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को सुधा भारद्वाज, वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कथित माओवादियों से संबधों की वजह से इन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुणे पुलिस ने इन तीनों को कवि पी वरवरा राव और गौतम नवलाखा के साथ 31 दिसंबर को हुए एल्गार परिषद सम्मेलन से कथित संबंध के मामले में 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस सम्मेलन के बाद ही कथित तौर पर भीमा.कोरेगांव हिंसा भड़की थी। पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस सम्मेलन के कुछ समर्थकों के मओवादी से संबंध हैं।

Share to...